गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित
Last Updated : बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:22 IST)

17 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

17 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर प्रशंसा होगी। धनलाभ के योग हैं। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।
 
वृषभ- शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यों की बाधा दूर होकर लाभ होगा। 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू का नैवेद्य लगाएं।
 
मिथुन- अचानक लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
 
कर्क- व्यय बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि-दुर्घटना के योग हैं, जोखिम न लें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
सिंह- बकाया वसूली हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- भोजन का दान करें।
 
कन्या- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यों की बाधा दूर होकर लाभ होगा। नई योजना कार्यान्वित होगी।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र का दान करें।
 
तुला- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। व्यापार, नौकरी, निवेश लाभ देंगे। पुराने संबंधी मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र का दान करें।
 
वृश्चिक- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से बचें। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय अधिकारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मीठा बांटें। 
 
मकर- संपत्ति के कार्यों की बाधा दूर होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ‍निवेश शुभ रहेगा। 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। चाट-पकौड़ी का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
मीन- विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जो‍खिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।