शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

14 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

14 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- मेहनत का फल ‍‍मिलेगा। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।  
 
वृषभ- आय के नए साधन मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति मदद को आगे आएंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
मिथुन- अचानक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें। 
 
कर्क- विवाद से बचें। मनोनुकूल कार्य न होने से क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं। चोट-दुर्घटना से हानि संभव है। 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
सिंह- रुका हुआ धन मिलेगा। कार्य के अवरोध दूर होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। निवेश-नौकरी आदि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को ‍मिष्ठान्न बांटें।
 
कन्या- आय के नए साधन मिलेंगे। विवाद न करें। शत्रु शांत रहेंगे। घर में किसी का स्वास्‍थ्य बिगड़ेगा। 
कल्याणकारी उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
 
तुला- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। इष्ट मित्र मिलेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। ‍निवेश-व्यापार आदि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
वृश्चिक- विवाद में न पड़ें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। समय नेष्ट है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। यात्रा होगी। 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
मकर- संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। बड़े सौदों से लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
कुंभ- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। साक्षात्कारादि में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
मीन- आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। चोट-चोरी आदि से हानि हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करवाएं।