बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope

जनवरी 2017 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए...

जनवरी 2017 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए...। Monthly Horoscope - Monthly Horoscope
* नववर्ष 2017 : जानिए जनवरी माह का भविष्यफल... 
 

 

 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 9 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में लाभ-हानि का समय है। भाई को कष्ट रहेगा। यात्रा के प्रबल योग हैं।
 
दि. 10, 22 शुभ हैं, 2 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन : मिथुन जातकों के लिए यह माह भूमि-पूजन के लाभ वाला रहेगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। 
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 16 अशुभ है। 
राम की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए माह ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य तकलीफ दे सकता है। नौकरी में उन्नति मिलेगी। पिता को कष्ट रहेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 11, 28 शुभ हैं, 30 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। कृषि लाभ देगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में तकलीफ रहेगी। साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
दि. 1, 18 शुभ हैं, 4 अशुभ है। 
राम रक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी। बहन को कष्ट रहेगा। कृषि हानि दे सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी ठीक रहेगी।
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 21 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह रोजगार प्राप्ति वाला रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा लाभ देगा। मित्र से सहयोग मिलेगा। राजनीति के योग बनेंगे। पति-पत्नी की धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
 
दि. 9, 23 शुभ हैं, 3 अशुभ है। 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। माता-पिता को कष्ट रहेगा। स्वयं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पत्नी को विजय प्राप्त होगी। नौकरी में कष्ट रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा।
 
दि. 12, 24 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
हनुमान आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छा प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य में कष्ट होगा। बहन को तकलीफ रहेगी। सामाजिक कार्य बढ़ेंगे।
 
दि. 4, 20 शुभ हैं, 12 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। कृषि में लाभ होगा। मित्र से मतभेद हो सकता है। राजनीति में विजय होगी।
 
दि. 16, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में हानि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा के योग बनेंगे।
 
दि. 2, 14 शुभ हैं, 6 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। नौकरी में असफलता मिलेगी। कृषि लाभ होगा। भाई से सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी।
 
दि. 5, 20 शुभ हैं, 31 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
ये भी पढ़ें
केसरीनंदन बजरंग बली के विशेष असरकारी 12 नाम जानिए