• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Rashi upay in Hindi

30 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय

30 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय - Daily Rashi upay in Hindi
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। धनलाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। यात्रा होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी की समस्या दूर होगी। धनलाभ होगा। भागदौड़ अधिक होगी। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनलाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान मिलेगा। घर में तनाव रह सकता है। शांति बनाए रखें। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आ सकती है। लाभ कम होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
ये भी पढ़ें
तुलसी माता की आरती : जय जय तुलसी माता