शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. आपका जन्म 2 से 9 अप्रैल और 19 अप्रैल से 8 मई के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

आपका जन्म 2 से 9 अप्रैल और 19 अप्रैल से 8 मई के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

andromeda | आपका जन्म 2 से 9 अप्रैल और 19 अप्रैल से 8 मई के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए
दुनिया में ज्यो‍तिष की अजीबोगरीब धारणाएं प्रचलित है। कोई कहता है कि 12 राशियां होती है तो कोई 13 राशियों की बात करता है, लेकिन पश्चित में ऐेसे भी लोग हैं जो कि 22 राशियों का अस्तित्व मानते हैं। आओ जानते हैं इंटरनेट और अन्य स्रोतों से प्राप्त एक रोचक जानकारी।
 
 
1. यदि आपका जन्म 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 19 अप्रैल से 8 मई के बीच हुआ है तो आपकी राशि है एंड्रोमेडा। इसे हिन्दी में देवयानी तारामंडल कहते हैं जो आकाश में अमावस्य के दिन दिखाई देता है। एंड्रोमेडा नाम से एक जापानी वृक्ष है और पश्‍चिम के एक पौराणिक राजकुमार का नाम भी है।
 
 
2. जिसका भी इस तारामंडल के अंतर्गत जन्म होता है वह अपने परिवार, समाज या देश में बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय होता है। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार के प्रति संवेदनशील और भावुक रहता है। परिवार के लोग आपसे प्यार करते हैं, क्योंकि आप हरदम उनके लिए चिंतित रहते हैं।
 
 
3. आपका दिमाग हमेशा भटकाव की स्थिति में रहता है, लेकिन आप इसे रोक सकते हैं। इस भटकाव के कारण आप अक्सर बेकार की बातों में उलझकर लक्ष्य से भटक जाते हैं। जरूरत इस बात की है कि आप अपने विचारों से व्यर्थ के विचार निकालकर उस दिशा में सोचें जो आपको राजा बना सकती है।
 
 
4. वैसे तो आप शासकों की तरह हैं लेकिन यह बहुत अजीब है कि आप 'प्रेम' की तरफ आकर्षित ज्यादा होते हैं और इस चक्कर में अपना कीमती वक्त बर्बाद भी कर बैठते हैं।
 
 
5. आप जिद्दी और गुस्सैल नहीं हैं, लेकिन आप सोचते हैं कि इससे माहौल को अपने पक्ष में किया जा सकता है तो यह कभी-कभी आपके लिए दुखदायी भी साबित हो सकता है। आपके लिए सबसे जरूरी है अपने धर्म और पिता का सम्मान करना और उनकी बातें ध्यान से सुनना।
 
 
6. आप आधुनिक विचारधारा के हैं। समाज को बदलने का विचार रखते हैं। निश्चित ही आप अपनी अलग स्वतंत्र सत्ता कायम करने का भी सोचते हैं, लेकिन इससे बेहतर यह होगा कि आप सभी को साथ लेकर चलने का सोचें। आप में अपार संभावनाएं हैं।
 
ये भी पढ़ें
क्यों किया था हनुमानजी ने लंका दहन, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे