गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 January Horoscope

7 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

7 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 7 January Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- कार्य की बाधा उत्पन्न होगी। व्यववृद्धि से तनाव रहेगा। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में परिवर्तन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आशंका-कुशंका रहेगी। कुसगंति से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- तीर्थ दर्शन संभव है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। झंझटों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भय रहेगा। धनलाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाद न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- प्रयास सफल रहेंगे। पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश, नौकरी व यात्रा सफल रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा संभव है। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल (8 से 15 जनवरी 2017)