गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 August Horoscope

राशि अनुसार आजमाएं, सोमवार के ये शुभ उपाय...

राशि अनुसार आजमाएं, सोमवार के ये शुभ उपाय... - 7 August Horoscope
सोमवार, 7 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुझान रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। झंझटों में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। पुराना रोग उभर सकता है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बनेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। निवेश व यात्रा लाभ देंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : इष्ट मित्र सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कुसंगति से बचें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचें। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम न लें।
 
ये भी पढ़ें
आज के मुहूर्त (8.8.2017)