गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 6 May Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

6 मई 2016 : कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

6 मई 2016 : कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... - 6 May Horoscope
मेष - परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
 

कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।


वृषभ- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा। झंझटों में न पड़ें। बड़ी हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - दूध दान करें।


मिथुन - डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय - पीला वस्त्र दान करें।


 

कर्क - नई योजना कार्यान्वित होगी। बाहरी सहायता से कार्य बनेंगे। प्रमाद न करें। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय - बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।


सिंह - धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। चोरी आदि से हानि संभव है। कार्य की रुकावटें दूर होकर लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - मछलियों को दाना डालें।


कन्या - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। अस्वस्थता से बाधा उत्प्न हो सकती है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय-  दूध-चावल दान करें।



तुला - जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - चावल धर्मस्थल में रखें।


वृश्चिक - झंझटों में न पड़ें। विरोधी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे लाभ देंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय - गुड़-चना बच्चों को खिलाएं।


धनु - बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - अपंगों की सहायता करें।


 

मकर - बुरा समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा। अस्वस्थता संभव है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय - मीठा दूध बच्चों को पिलाएं।


कुंभ - घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - मछलियों को दाना डालें।


मीन - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान रहेगा। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय - कन्याओं को भोजन कराएं।


ये भी पढ़ें
आपदा पर आस्था की जीत, श्रद्धालुओं का पर्व स्नान जारी