• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 5 October Horoscope
Last Updated : गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (11:45 IST)

5 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

5 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय... - 5 October Horoscope
* गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद से क्लेश संभव है। कुसंगति से बचें। हानि होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भागदौड़ रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में तनाव संभव है। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत कार्य टलेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। राजकीय बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। रोग व चोट से बचें। कुसंगति से हानि होगी, बचें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बना रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। धनार्जन होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।
ये भी पढ़ें
शरद पूनम : चंद्रमा के यह 111 नाम, देते हैं शुभ वरदान