शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 October Horoscope

बुधवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

बुधवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय... - 4 October Horoscope
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। विवाद न करें। उन्नति होगी। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना बनेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। पूछ-परख रहेगी। बाहरी सहायता मिलेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुसगंति से बचें। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। धनार्जन होगा। क्रोध न करें। बाधा दूर होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। रोग व चोट से बचें। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थोड़े प्रयास से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने का मन बनेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने ईष्ट मित्र मिलेंगे। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें
विश्व-वंदनीय जैन संत आचार्यश्री विद्यासागरजी का जीवन परिचय