शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 January Horoscope

4 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

4 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय... - 4 January Horoscope
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुरी सूचना मिल सकती है। जोखिम न उठाएं।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। परिवार की चिंता रहेगी। कार्यपद्धति होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्ययसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्‍य का ख्याल रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग हानि संभव है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म में आस्था रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। धनलाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
ये भी पढ़ें
कैसे करें तिल संकटा चौथ पर पूजन, जानिए 11 विशेष बातें...