शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 30 September Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

शनिवार : आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...

शनिवार : आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय... - 30 September Horoscope
* शनिवार, 30 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी नतमस्तक होंगे। धनार्जन सुगम होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तं‍त्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक होगी। सुख के साधन घटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को तूल न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मकान-जमीन संबंधी योजना बनेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कानूनी बाधा आ सकती है। उन्नति होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा संभव है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों से दूर रहें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। धनलाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य समस्या संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें
आज के मुहूर्त (1.10.2017)