मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 30 March Horoscope

30 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

30 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 30 March Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 
मेष- भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- पुराना रोग उभर सकता है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसगंति से बचें, हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कलह संभव है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। खर्च बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, सावधान रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- परिवार की चिंता रहेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- बेचैनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यय बढ़ेगा। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- विवाद में विजय प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- विरोधी सक्रिय रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। भागदौड़ रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। शरीर कष्ट संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान मिलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
गणगौर : उल्लास एवं खुशी से रोमांचित करता लोक-संस्कृति का उत्सव