शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 3 October Horoscope

12 राशियों के 12 उपाय, मंगलवार की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...

12 राशियों के 12 उपाय, मंगलवार की शुभता के लिए जरूर आजमाएं... - 3 October Horoscope
* मंगलवार, 3 अक्टूबर : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। विवाद से बचें। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। मान-सम्मान मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजन सक्रिय रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से हानि संभव है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चोट व रोग से बचें। धनलाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शोक समाचार मिल सकता है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता में वृद्धि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
ये भी पढ़ें
16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि पर, जानिए 12 राशियों पर असर