शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 3 August Horoscope
Last Updated : गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (11:36 IST)

12 राशियों के 12 उपाय, गुरुवार के दिन शुभता के लिए जरूर आजमाएं...

12 राशियों के 12 उपाय, गुरुवार के दिन शुभता के लिए जरूर आजमाएं... - 3 August Horoscope
* गुरुवार, 3 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जोखिम न लें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। लाभ के अवसर टलेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। धनलाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। राजकीय बाधा आ सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बुरी सूचना मिलेगी। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यश मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धनलाभ होगा। स्व‍ाभिमान रहेगा। शुभ सूचना से प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से बचें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद न करें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों की जमानत न लें। हानि होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परिवार की चिंता रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। बाधा दूर होगी। बाहरी सहायता मिलेगी। 
ये भी पढ़ें
रक्षाबंधन पर चन्द्रग्रहण का साया, जानें कब है शुभ मुहूर्त...