• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 March Horoscope

29 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

29 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 29 March Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 
मेष- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजनाएं फलदायक रहेंगी। आर्थिक उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा तथा निवेश मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- घर-परिवार की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
 
 


तुला- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रयास करें। उन्नति होगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन सुगम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक होगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
धनु- कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। लाभ कम होगा। बुरी सूचना मिल सकती है। शरीर शिथिल रहेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- बुजुर्ग व्यक्तियों की चिंता रहेगी। नौकरी में अधिकार वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा तथा निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- स्वाभिमान बना रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में दबदबा रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अचानक लाभ हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
हिन्दू नववर्ष : नवसंवत्सर पर दोहे...