शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 28 September Horoscope

28 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

28 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 28 September Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। बेचैनी रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- सोचे कार्य आसानी से होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। मनोनुकूल लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- घर में सामंजस्य बैठाएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कानून का पालन करें। व्यापार ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी घातक सि‍द्ध हो सकती है। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यसिद्धि होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य नरम रह सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी रुकावटें दूर होंगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- चोट व दुर्घटना से बचें। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। अपरिचित व्यक्ति धोखा दे सकता है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- घर में तनाव रह सकता है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि-भवन के कार्य की बाधा दूर होगी। भाग्योन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
सर्वपितृ अमावस्या : पितरों की शांति का सबसे अच्छा मुहूर्त