बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 28 October Horoscope

28 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

28 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 28 October Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- भूमि व भवन संबंधी समस्या का निराकरण होगा। शोक समाचार मिल सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- बुरी सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। धनलाभ होगा। चिंता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- अचानक बड़ा लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। हानि होगी। विवाद व जल्दबाजी करने से बचें। कार्य पूर्ण नहीं होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। साक्षात्कार-परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। विरोध होगा। विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य करें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास घातक होगा। जल्दबाजी व जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 

 
ये भी पढ़ें
भाई दूज पर इस मुहूर्त में लगाएं मंगल तिलक...