शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 28 May Horoscope

28 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

28 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 28 May Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। विवाद से बचें। कार्यस्थल पर सुधार होंगे। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। पूछ-परख रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

वृषभ- गृहस्थ सुख प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। कानूनी सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा व निवेश आदि लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न बांटें।
 
 

मिथुन- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है, जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।
 
 

कर्क- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

सिंह- मनोनुकूल कार्यों के बनने के योग हैं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। मनोमालिन्य रहेगा। जल्दबाजी हानिप्रद रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों को दवाइयां दें।
 
 

कन्या- स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। इच्छानुसार कार्य होंगे। लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 

तुला- शोक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।
 
 

वृश्चिक- पराक्रम वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

धनु- धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
 
 

मकर- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।
 
 

कुंभ- फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, वरना कार्य बिगड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।
 
 

मीन- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कार्यसिद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का वितरण करें।

 
ये भी पढ़ें
10 समस्या के 10 अचूक टोटके, आजमाएं