27 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
मेष- बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- मिष्ठान्न वितरण करें।
वृषभ- वाणी पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में गुड़-चना वितरण करें।
मिथुन- धार्मिक यात्रा संभव है। विरोध होगा। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। शरीर कष्ट हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- नि:शक्त जनों की सहायता करें।
कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। प्रेम-प्रसंग में प्रतिकूलता रहेगी, जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध व चावल का दान करें।
सिंह- अज्ञात भय रहेगा। अस्वस्थता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
कन्या- अस्वस्थता रहेगी। राजकीय कोप हो सकता है। सावधान रहें। विवाद न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- किसी गरीब को भरपेट भोजन कराएं।
तुला- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। हानि की आशंका है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
वृश्चिक- भय, पीड़ा व कलह आदि हावी रहेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। मेहनत बेकार जाएगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
धनु- प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि लाभ देंगे। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
मकर- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कुसंगति से हानि होगी। कार्य सोच-समझकर करें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- अशक्त जनों की सहायता करें।
कुंभ- यात्रा लाभकारी रहेगी। धनलाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- असमर्थ विद्यार्थियों की सहायता करें।
मीन- अस्वस्थता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।