शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 November Horoscope

27 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

27 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 27 November Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश, नौकरी व यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- भूमि व भवन संबंधी कार्य होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शत्रु भय रहेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- बुरी सूचना मिलेगी। निरुत्साहित होंगे। परिश्रम व्यर्थ जाएगा। लाभ के अवसर टलेंगे। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। तनाव रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विरोधी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- वाहनादि के प्रयोग में सावधान रहें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- भाग्योन्नति होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- लाभ के अवसर टलेंगे। व्यय वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
धनु- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अस्वस्थता रह सकती है। लापरवाही न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति सुधरेगी। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थ दर्शन होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों से अपेक्षा हानि देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जल्दबाजी से बचें। अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
 
ये भी पढ़ें
कैसे हुआ चंद्रमा का जन्म, पढ़ें पौराणिक कथा