शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 April Horoscope

24 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

24 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...। 24 April Horoscope - 24 April Horoscope
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना से व्यथा रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। झंझटों में न पड़ें। व्यवसाय धीमा चलेगा। जोखिम न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी में विशेष लाभ प्राप्त होगा। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि होगी। आय में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ देंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें
शत्रु और खतरों से सुरक्षा करते हैं ये मंत्र, अवश्य पढ़ें...