गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 May Horoscope

23 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

23 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 23 May Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- कानूनी अड़चन आ सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद व जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में आइसक्रीम बांटें।
 
 

वृषभ- शारीरिक कष्ट रह सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- धर्मस्थल में गेहूं दान करें।
 
 

कर्क- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आशंका, भय व चिंता रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

सिंह- दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी घातक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- धर्मस्थल में चावल दें।
 
 

कन्या- पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुबुद्धि हावी होगी। कुसंगति से बचें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

तुला- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश व नौकरी मनोनकूल रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

वृश्चिक- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
 

धनु- फालतू खर्च होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता व तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 

मकर- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- हल्दी के जल से स्नान करें।
 
 

कुंभ- नई नीति लागू होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

मीन- धर्म-कर्म में आस्‍था रहेगी। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।

 
ये भी पढ़ें
सुनिए, मैं सिंहस्थ नगरी उज्जैन हूं....