गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 October Horoscope

20 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

20 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 October Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- विवाद न करें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार प्राप्ति संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अतिविश्वास भारी पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- रुके कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- अस्वस्थता रह सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। कष्ट होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी व लापरवाही घातक सिद्ध होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- बुरी सूचना से तनाव संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोचे कार्य नहीं होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- कार्यसिद्धि होगी। प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त होंगे। विरोधी शांत रहेंगे। बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
इन 5 रंगों से सजाएं घर, पाएं वर्ष भर सुख-समृद्ध‍ि