गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 2 December Horoscope

2 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

2 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 2 December Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता से बाधा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अजनबी व्यक्ति पर भरोसा न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

 


कर्क- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति होगी। धनलाभ सुगमता से होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- दु:खद सूचना मिलेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मेहनत अधिक रहेगी। विवाद व जोखिम लेने से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लापरवाही न करें, हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- उत्साहवर्द्धक सूचना प्राप्त होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। धनलाभ होगा। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- विवाद से बचें। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- जल्दबाजी हानि पहुंचाएगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। भागदौड़ रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अधिकार प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
तिलक लगाने के चमत्कारिक प्रभाव और लाभ, जानिए...