गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 September Horoscope

19 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 19 September Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता हासिल होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यस्तता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- परिवार में तनाव रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कानूनी सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- यात्रा में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही घातक सिद्ध होगी। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- प्रेम-प्रसंग में अति अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

वृश्चिक- जमीन-जायदाद के कार्य की बाधा दूर होगी। लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। भ्रमण व मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिश्रम अधिक होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- सोच कार्य आसानी से बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। वाणी में कटु वचन का प्रयोग हानि पहुंचाएगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
क्यों करते हैं श्राद्ध, क्यों होती है पितृपूजा