• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 January Horoscope

19 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

19 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 19 January Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- भूमि-भवन के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा। उन्नति होगी। शरीर कष्ट से बाधा संभव है। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- मनपसंद भोजन मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर टलेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- झगड़े-झंझटों में न पड़ें। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


तुला- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होंगे। विरोध होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। रोजगार मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- कार्यप्रणाली में सुधार व नई योजना लागू होने से लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। नौकरी, निवेश व यात्रा सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कार्य बिगड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन समाप्त होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल (22 से 29 जनवरी 2017)