• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 17 September Horoscope

राशि अनुसार आजमाएं, रविवार को ये शुभ उपाय...

राशि अनुसार आजमाएं, रविवार को ये शुभ उपाय... - 17 September Horoscope
* रविवार, 17 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यर्थ दौड़भाग होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विवाद न करें। क्लेश होगा। दौड़धूप रहेगी। लाभार्जन होगा। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : प्रतिष्‍ठित जनों से संपर्क बढ़ेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान बना रहेगा। यात्रादि लाभदायक रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। तनाव व चिंता रहेंगे। जोखिम न उठाएं। विवाद से बचें। कानूनी अड़चन से बाधा संभव है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : यात्रा होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्य में परिवर्तन संभव है। मान-सम्मान मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धार्मिक यात्रा हो सकती है। बाहरी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से बचें। थकान होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रह सकता है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें
नवरात्रि : नौ शक्तियों से वरदान लेने का पर्व