शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 17 July Horoscope

17 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

17 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 17 July Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- दुर्घटना, विवाद व चोरी आदि से हानि संभावित है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। समय नेष्ट है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। हल्के शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रतिद्ंद्वी शांत रहेंगे। जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- कानूनी अड़चन आएगी। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- घर-परिवार में अशांति रह सकती है। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। विवादों से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। मनोमालिन्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- पुराना रोग उभर सकता है, नजरअंदाज न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अस्वस्थता आड़े आ सकती है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- महत्वपूर्ण कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। बाहरी सहायता से कार्यसिद्धि होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
भगवान राम और भगवान कृष्ण कब हुए थे?