बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 16 June Horoscope

16 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

16 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 16 June Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- पूजा-पाठ में मन लगेगा। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। भय सताएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। जल्दबाजी व जोखिम लेने से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। झंझटों में न पड़ें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

मकर- घर-परिवार की चिंता रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा। फालतू खर्च होगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
अल्लाह से इनाम लेने का महीना है माह-ए-रमजान