बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 October Horoscope

12 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

12 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 October Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- हानि संभव है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्प्न होगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। देवाराधना में मन लगेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- घर-बाहर तनाव रहेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। कानूनी अड़चन सामने आएगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। मन खिन्न रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
धनु- पराक्रम से कार्य बनेंगे। मान-सम्मा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आशंका-कुशंका रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। तनाव रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रादि लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- व्ययवृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
मुहर्रम : कैसे हुई ताजियों की शुरुआत, जानिए