शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 May Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

शुक्रवार, 12 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

शुक्रवार, 12 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 May Horoscope
मेष - चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। अशुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ - प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन - संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धनलाभ होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कर्क - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पुरानार रोग उभर सकता है। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह - कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर टलेंगे। झंझटों में न पड़ें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कन्या - प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। थोड़ी मेहनत से अधिक लाभ होगा। शुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
तुला - आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक - यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु - अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मकर - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्योन्नति होगी। जल्दबाजी न करें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय -  'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ - कार्यपद्धति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। व्यस्तता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा होगी।

 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन - कानूनी अड़चन दूर होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनलाभ होगा। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
सौभाग्यशाली बनना है तो आजमाएं यह 20 सरल उपाय