• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 September Horoscope

1 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

1 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 1 September Horoscope
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- पठन-पाठन लेखनादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


वृषभ- मानसिक बेचैनी रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। विवाद को न बढ़ाएं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- सोचे कार्य आसानी से बनेंगे। पूछ-परख रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। स्थायी एवं अन्य क्षेत्रों से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों से दूर रहें। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- आर्थिक विकास के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ संभव है। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कन्या- किसी आवश्यक कार्य के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। अकारण तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। आलस्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- विचार एवं व्यवहार प्रभावी रहेंगे। योजना सफल रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। उत्तेजना रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। अध्यात्म में रुझान रहेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- घर-बाहर तनाव रहेगा। अकारण क्रोध होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रुके कार्यों में गति आएगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- भवन-खरीदी-निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
खग्रास सूर्यग्रहण आज, जानिए क्या होगा आप पर असर...