मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 October Horoscope

1 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

1 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 1 October Horoscope
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भवन निर्माण संबंधी समस्या का हल मिलेगा। उन्नति होगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

वृषभ- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पठन-पाठन एवं लेखन संबंधी कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- व्यर्थ परिश्रम होगा। चिड़चिड़ापन रहेगा। आवश्यक कार्य नहीं बनेंगे। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- विरोधी शांत रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। विवेक का प्रयोग लाभ देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- घर में अशांति रह सकती है। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- सोचे कार्य आसानी से बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। सुख के साधन कम होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कलह संभव है। कष्ट रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- वस्तु गुम हो सकती है। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- शारीरिक कष्ट संभव है। धनहानि हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार लाभ बढ़ाएगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कुबुद्धि हावी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- घर में तनाव रहेगा। मशीन, वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जल्दबाजी से बचें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 
 
ये भी पढ़ें
मां दुर्गा जी की पवित्र आरती...