• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 May Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

रविवार, 1 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

रविवार, 1 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 1 May Horoscope
मेष - डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विवेक से कार्य करें। 

कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों को भोजन कराएं। 
 

वृषभ - कानूनी अड़चन हो सकती है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। मनोरंजन में समय व्यतीत हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय - पक्षियों को दाना चुगाएं।
 

मिथुन - तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। शत्रु घुटने टेकेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - हरी मूंग का दान करें।
 

कर्क - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद व चोरी से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय - मीठा दूध बच्चों को पिलाएं।
 

सिंह - शारीरिक कष्ट संभव है। सावधानी रखें। हानि हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाधाएं दूर होंगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - रंगीन वस्त्र दान करें।
 

कन्या - संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। अधिक लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - कुत्तों को खाना दें।
 

तुला - बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - काली उड़द दान करें।
 

वृश्चिक - आशंका-कुशंका से कार्य अटकेंगे। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से स्वाभिमान की हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय - दूध दान करें।
 

धनु - अचानक कष्ट संभव है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश आदि लाभप्रद रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - गुड़-चना वितरण करें।
 

मकर - विरोध होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में न पड़ें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - लाल वस्त्र दान करें।
 

कुंभ - यात्रा व निवेश सफल रहेगा। अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - नीले वस्त्र गरीबों में बांटें।
 

मीन - फालतू खर्च बढ़ेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कलहपूर्ण वातावरण बनेगा। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय - श्वेत वस्त्र दान करें।
 
ये भी पढ़ें
पंचक्रोशी यात्रा क्या है, पढ़ें विशेष महत्व