साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त से 6 सितंबर 2014)
मेष21
मार्च से 20 अप्रैलभाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।कार्य व व्यवसाय की बढ़ती क्षमताओं से सफलता का सफर जारी रहेगा। फिल्म, प्रशासन, तकनीक के क्षेत्रों में की परेशानियां जल्द ही समाप्त होंगी। बाजार में एक निपुण व योग्य व्यक्ति के रूप में छबि स्थापित होगी। पूंजी निवेश सूझ-बूझ से ही करें। परिवार में मांगलिक व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। सामाजिक व पारिवारिक जीवन में लोकप्रियता प्राप्त करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृषभ21
अप्रैल से 20 मईभाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन।वित्तीय स्थिति अधिक मजबूत बनेगी। खनन व भवन निर्माण के कार्यों में दक्षता बढ़ेगी। सामाजिक व पारिवारिक जीवन के महत्वपूर्ण कार्य को अंतिम रूप देने का दबाव बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य की चिंताएं व जायदाद के विवाद बढ़ सकते हैं। प्रेम संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। सेहत में हल्की पीड़ाएं हो सकती हैं। खान-पान के साथ हल्की कसरत का क्रम बनाए रखें। पक्षियों को हरी मूंग डालें।