साप्ताहिक राशिफल : (15 से 22 जून 2014)
मीन : धनलाभ के प्रबल योग
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल): इस सप्ताह ग्रहों की दशा आपके पक्ष में बनी हुई है, जिसका असर प्रोफेशन के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी पड़ेगा। छिटपुट समस्याओं के बावजूद आप संभावनाओं से भरे रहेंगे। नौकरी में हो या व्यापार में तरक्की संभव है। नया कारोबार शुरू हो सकता है। आय-व्यय सामान्य रहेगा। यह कहें कि आमदनी के साथ खर्च का संतुलन बना रहेगा। परिवार में जरूरी काम निपटाए जा सकते हैं। भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर यात्राओं का असर हो सकता है। इस दौरान खान-पान में लापरवाही हो सकती है। दांपत्य में भावना हावी रहेगी और आपके प्रेम की मधुरता को बढ़ जाएगी। भाग्यशाली अंकः 9भाग्यशाली रंगः नींबू जैसा रंग
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई): छोटी-मोटी समस्याएं आपको इस सप्ताह बेवजह परेशान कर सकती हैं और आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। शारीरिक सुस्ती आ सकती है। काम करने की क्षमता में गिरावट आने के भी संकेत हैं। दूसरी तरफ कामकाज का बोझ बना रहेगा। हालांकि यह आपके आर्थिक मोर्चे को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। धनागमन जारी रहेगा। प्रोफेशन के क्षेत्र में सप्ताह के अंतिम दो दिन पहले आपको कुछ राहत मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छी बनेगी। प्रॉपर्टी के सिलसिले में राय-मशविरा कर इस ओर पहल की जा सकती है। यात्राएं टल सकती है। दांपत्य में आंशिक तनाव आ सकता है। भाग्यशाली अंकः 8भाग्यशाली रंगः सफेद