• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Shani Amavas Upay
Written By

शनि अमावस के 15 सरल टोटके, हर बड़े संकट को रोके

शनि अमावस के 15 सरल टोटके, हर बड़े संकट को रोके - Shani Amavas Upay
शनि अमावस सबसे सुनहरा अवसर है शनि संबंधी सरल और पवित्र टोटके आजमाने के लिए। यह सरलतम टोटके शुभ और हानिरहित हैं। 
 
1 . शनि अमावस को काले रंग की चिड़िया खरीदकर उसे दोनों हाथों से आसमान में उड़ा दें। आपकी दुख-तकलीफें दूर हो जाएंगी। 
 
2 . शनि अमावस के दिन लोहे का त्रिशूल महाकाल शिव, महाकाल भैरव या महाकाली मंदिर में अर्पित करें। शनि दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा हो, तो 250 ग्राम काली राई, नए काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में रख आएं और शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। 
 
3 . पुराना जूता शनि अमावस के दिन चौराहे पर रखें। 
 
4. आर्थिक वृद्धि के लिए आप सदैव शनि अमावस के दिन गेंहू पिसवाएं और गेहूं में कुछ काले चने भी मिला दें। 
 
5 . शनि अमावस को 10 बादाम लेकर हनुमान मंदिर में जाएं। 5 बादाम वहां रख दें और 5 बादाम घर लाकर किसी लाल वस्त्र में बांधकर धन स्थान पर रख दें। 
 
6. शनि अमावस के दिन बंदरों को काले चने, गुड़, केला खिलाएं। 
 
7 . शनि अमावस पर सरसों के तेल का छाया पात्र दान करें। 
 
8 . बहते पानी में नारियल विसर्जित करें। 
 
9 . शनि अमावस को काले उड़द पीसकर उसके आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। 
 
10. शनि अमावस को आक के पौधे पर 7 लोहे की कीलें चढ़ाएं। काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी लोहे की अंगूठी मध्यमा उंगली में शनि जयंती को सूर्यस्त के समय पहनें। 
 
11. शमशान घाट में लकड़ी का दान करें। 
 
12. शनि अमावस को सरसों का तेल हाथ और पैरों के नाखूनों पर लगाएं। 
 
13. शनि अमावस से आरंभ कर चीटिंयों को 7 शनिवार काले तिल, आटा, शक्कर मिलाकर खिलाएं। 
 
14. शनि अमावस की शाम पीपल के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
 
15. शनि अमावस पर शनि की ढैया से ग्रस्ति व्यक्ति को हनुमान चालीसा का सुबह-शाम जप करना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
क्या आपके पीरियड्स भी अनियमित हैं?