शनि जयंती : अशुभ शनि के उपाय
शनि मंत्रों का जाप सबसे सटीक उपाय
* शनि का सटीक उपाय : करें शनि मंत्रों का जाप
इस बार शनि जयंती बुधवार, 28 मई 2014 को पड़ रही है। माह ज्येष्ठ तथा तिथि अमावस्या है। शनिदेव को भगवान आशुतोष शिव ने दंडाधिकारी नियुक्त किया है। वे मनुष्यों के कर्मों का फल, दशा, अंतरदशा, साढ़े साती के रूप में देते हैं। अशुभ शनि जिन जातकों की पत्रिका में होता है, उन्हें इनके द्वारा प्रदत्त कष्टों से छुटकारे के लिए निम्नलिखित उपायों में से कुछ करना चाहिए - (1)
शनि मंत्रों का जाप सबसे सटीक उपाय है -(
अ) 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।'(
ब) 'ॐ शं शनये नम:।' इनका जप लगातार किया जा सकता है तथा शनै:-शनै: कष्टों से राहत पाई जा सकती है।