शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Venus transit in Libra 2024 Shukra gochar tula fal
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (17:09 IST)

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन - Venus transit in Libra 2024 Shukra gochar tula fal
Venus transit in Libra 2024: 18 सितंबर 2024 को दोपहर 01:42 पर शुक्र ग्रह का स्वयं की राशि तुला राशि में गोचर हुआ है। शुक्र के इस महत्वपूर्ण गोचर के कारण मालव्य राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है। इससे सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ने वाला है। धन, समृद्धि, ऐश्वर्य और कला के ग्रह शुक्र का तुला में गोचर 6 राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों के जीवन में सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा।
 
1. मेष राशि : द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी शुक्र का गोचर सप्तम भाव में हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप दोस्तों या जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा से लाभ और आनंद मिलेगा। नौकरी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है। साझेदारी के व्यापार में अधिक लाभ होगा। घर परिवार में सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवनसाथी के संग प्रेम बढ़ेगा।
 
2. कन्या राशि : दूसरे और नवम भाव के स्वामी शुक्र का दूसरे घर में गोचर होगा जो कि बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इसक गोचर के फलस्वरूप आपको अचानक से धन लाभ होगा साथ ही घर परिवार में खुशियां एवं सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के सहयोग से उन्नति होगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। कारोबारी है तो कड़ी प्रतिस्पर्धा के बादजूद मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
3. तुला राशि : आपकी राशि के लग्‍न भाव में ही शुक्र का गोचर मालव्‍य योग के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहा है जो कि बहुत फलदायी सिद्ध होगा। आपकी योजनाएं सफल होगी। आपके व्‍यक्‍तित्‍व में निखार आएगा। करियर में तरक्‍की और नौकरी में पदोन्नति की संभावना प्रबल हैं। अटका हुआ धन अचानक से मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्‍यार बढ़ेगा और सुख-शांति बनी रहेगी।
 
4. धनु राशि : छठे और एकादश भाव के स्वामी शुक्र का एकादश भाव में ही गोचर हुआ है। अचानक से धनलाभ होगा और सभी तरह की सुख सुविधा वाली वस्तुओं की खरीदारी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्‍वास नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के प्रबल योग बना रहा है। यात्राओं से आपको लाभ होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर आप अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय रहेगा।ALSO READ: Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू
 
5. मकर राशि : पंचम और दशम भाव के स्वामी शुक्र का दशम भाव में गोचर होने से जीवन में आराम ही अराम मिलेगा। प्रॉपर्टी का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर अधिक लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। अधिक धन प्राप्त करने में सफल होंगे जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।
 
6. कुंभ राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में इस योग का बनना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। हर क्षेत्र में भाग्‍य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन और वेतनवृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। व्‍यापारियों को मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें
16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें