• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Vaishakh Amavasya Date Muhurat 2023
Written By

Vaishakh Amavasya 2023 Date Time: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और मंत्र

Vaishakh Amavasya 2023 Date Time: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और मंत्र - Vaishakh Amavasya Date Muhurat 2023
वर्ष 2023 में वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2023) 20 अप्रैल, दिन गुरुवार को मनाई जा रही है। वैशाख का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष का दूसरा माह है। यह माधव मास के नाम से भी जाना जाता है। इस माह विष्णु भगवान की पूजा तथा गंगा उपासना करने का विशेष महत्व है। इस महीने कई खास त्योहार पड़ते हैं। इस माह की अमावस्या बहुत खास मानी गई है। 
 
यह दिन धर्म-कर्म, स्नान तथा दान एवं पितृ तर्पण के लिए अतिशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन कालसर्प दोष से मुक्ति तथा पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करने और असहायों की मदद करने का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं मंत्र और मुहूर्त के बारे में-  
 
वैशाख अमावस्या के शुभ मुहूर्त 2023-Vaishakh Amavasya Muhurat 2023
 
वैशाख अमावस्या- बुधवार, 19 अप्रैल 2023 को 11:23 ए एम से प्रारंभ होकर गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को 09:41 ए एम पर वैशाख कृष्ण अमावस्या का समापन होगा। 
स्नान-दान का मुहूर्त- सुबह 04.23 से सुबह 05.07 मिनट तक। 
 
- गुलिक काल- 09:06 ए एम से 10:43 ए एम
- यमगण्ड- 05:51 ए एम से 07:28 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
- अमृत काल- 04:11 पी एम से 05:44 पी एम
 
- राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
 
मंत्र-mantra 
 
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:'
- 'ॐ विष्णवे नम:', 
- 'ॐ पितृ देवाय नम:' 
- ॐ पितृ दैवतायै नम:
- 'ॐ पितृभ्य: नम:'
- गायत्री मंत्र- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।
- ॐ रं रवये नमः 
- ॐ घृणी सूर्याय नमः 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा पर राशि अनुसार दान करने से मिलेगा लाभ