शनि जयंती 3 जून को, जानिए रोज के किन काम से होते हैं शनि प्रसन्न। shani dev 10 upay
भगवान शनि का जन्मदिन 3 जून 2019 को है। आइए जानते हैं रोज के किन कामों से शनि महाराज प्रसन्न रहते हैं।
1.खाली पेट नाश्ते से पूर्व काली मिर्च चबाकर गुड़ या बताशे से खाएं।
2. भोजन करते समय नमक कम होने पर काला नमक तथा मिर्च कम होने पर काली मिर्च का प्रयोग करें।
3. भोजन के उपरांत लौंग खाएं।
4. शनिवार व मंगलवार को क्रोध न करें।
5. भोजन करते समय मौन रहें।
6. प्रत्येक शनिवार को सोते समय शरीर व नाखूनों पर तेल मसलें।
7. मांस, मछली, मद्य तथा नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें।
8. घर की महिला जातक के साथ सहानुभूति व स्नेह बरतें क्योंकि जिस घर में गृहलक्ष्मी रोती है उस घर से शनि की सुख-शांति व समृद्धि रूठ जाती है। महिला जातक के माध्यम से शनि प्रधान व्यक्ति का भाग्य उदय होता है।
9. गुड़ व चने से बनी वस्तु भोग लगाकर अधिक से अधिक लोगों को बांटना चाहिए।
10. उड़द की दाल के बड़े या उड़द की दाल, चावल की खिचड़ी बांटनी चाहिए। प्रत्येक शनिवार को लोहे की कटोरी में तेल भरकर अपना चेहरा देखकर उसमें बत्ती लगाकर उसे शनि मंदिर में जला देना चाहिए।

