गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. namak ke totke for disease
Written By अनिरुद्ध जोशी

नमक का ये टोटका कर देगा रोग से मुक्त

नमक का ये टोटका कर देगा रोग से मुक्त | namak ke totke for disease
यदि आप या आपके घर में कोई गंभीर रोग से ग्रस्त है तो आपके लिए यहां नमक का एक साधारण से उपाय बताया जा रहा है। नमक के इस उपाय के अलाव कुछ अन्य उपाय भी आप आजमा सकते हैं।
 
 
पहला उपाय : अगर कोई व्यक्ति लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके सिरहाने कांच के एक बर्तन में नमक रखें। एक सप्ताह बाद उस नमक को बदल कर दोबारा नमक रख दें। धीरे-धीरे उस व्यक्ति की सेहत में सुधार होने लगेगा। या, अपने सोने के कमरे में एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रखें। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी।
 
दूसरा उपाय : रोगी के उपर से एक रोटी को 7 बार वार कर उसे किसी काले कुत्ते को खिला देना चाहिए। ऐसा कम से कम 43 दिन तक तो करना ही चाहिए।
 
 
तीसरा उपाय : सोते समय रोगी के सिरहाने तांबे के एक लोटे में जल भरकर रखना चाहिए और सुबह उसे बाहर ढोल देना चाहिए या चाहें तो वॉश बेसिन में डाल दें। सोते समय अपना सिरहाना पूर्व की ओर रखें। 
 
 
मन की बैचेनी मिटाएं : यदि आपका मन बहुत अशांत रहता है। विचार चलते रहते हैं किसी प्रकार की चिंता से ग्रस्त रह रहे हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य गिरता जाएगा। नमक मिले हुए जल से स्नान करने से शरीर तो शुद्ध होगा ही साथ ही मन की बैचेनी भी शांत हो जाएगी।