मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Kharmas 2017

खरमास आरंभ, इस अवधि में नहीं होंगे शुभ मांगलिक कार्य...

खरमास आरंभ, इस अवधि में नहीं होंगे शुभ मांगलिक कार्य... - Kharmas 2017
शुभ कार्य हुए वर्जित, आरंभ हुआ खरमास... 


 
शास्त्रों में तिथियों तथा मुहूर्तों का बहुत महत्व है। किसी भी काम को आरंभ करने के लिए मुहूर्त का देखा और माना जाना अत्यंत आवश्यक है। होली के 1 दिन बाद से यानी 14 मार्च से खरमास प्रारंभ हो गया है। इस पूरे माह में शुभ कार्य नहीं होंगे। यह खरमास 14 अप्रैल तक रहेगा।
 
प्राचीन खगोलशास्त्र के अनुसार हिन्दू पंचांग की गणना की जाती है। इसके अनुसार जब सूर्य 12 राशियों का भ्रमण करते हुए बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है, तो अगले 1 माह तक खरमास पड़ता है। इन 30 दिनों की अविधि को शुभ नहीं माना जा सकता है। 
 
ऐसी कई मान्यताएं हैं कि खरमास में विवाह, भवन-निर्माण, नया व्यापार या व्यवसाय आदि शुभ कार्य वर्जित हैं। 
 
ये भी पढ़ें
घर में भूलकर भी न लगाएं ये तस्वीरें वर्ना...