1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. February 2019 panchang

फाल्गुन माह का पाक्षिक-पंचांग : 27 फरवरी को रामदास नवमी, 4 मार्च को महाशिवरात्रि

February 2019
'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए 'पाक्षिक-पंचाग' श्रंखला में प्रस्तुत है फाल्गुन कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग-
 
फाल्गुन कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग
 
संवत्सर- विरोधकृत
संवत्- 2075 शक संवत् :1940
माह- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण पक्ष (20 फरवरी से 6 मार्च तक)
ऋतु: वसंत
रवि: उत्तरायणे
गुरु तारा- उदित स्वरूप
शुक्र तारा- उदित स्वरूप 
सर्वार्थ सिद्धि योग- 23 फरवरी, 25 फरवरी, 3 मार्च, 4 मार्च
अमृतसिद्धि योग- अनुपस्थित
द्विपुष्कर योग- अनुपस्थित  
त्रिपुष्कर योग- 2 मार्च
रविपुष्य योग- अनुपस्थित
गुरुपुष्य योग- अनुपस्थित 
एकादशी- 2 मार्च (विजया एकादशी व्रत)
प्रदोष- 3 मार्च
भद्रा- 21 फरवरी (उदय)- 22 फरवरी (अस्त), 24 फरवरी (उदय)- 25 फरवरी (अस्त), 28 फरवरी (उदय)-1 मार्च (अस्त), 4 मार्च- (उदय-अस्त)
पंचक: 4 मार्च से प्रारंभ- 9 मार्च को अस्त
मूल- 26 फरवरी से प्रारंभ- 28 फरवरी को समाप्त
अमावस्या- 6 मार्च
ग्रहाचार: सूर्य- कुंभ, चंद्र- (सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करते हैं), मंगल-मेष, बुध-कुंभ (28 फरवरी से मीन राशि में), गुरु-वृश्चिक, शुक्र-धनु (24 फरवरी से मकर राशि में), शनि-धनु, राहु-कर्क (6 मार्च/मतांतर से 24 मार्च से मिथुन राशि में), केतु-मकर (6 मार्च/ मतांतर से 24 मार्च से धनु राशि में)
व्रत/त्योहार: 22 फरवरी-गणेश चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 9 बजकर 39 मि.), 26 फरवरी- सीताष्टमी, 27 फरवरी- श्री समर्थ रामदास नवमी, 4 मार्च- महाशिवरात्रि
 
(विशेष-उपर्युक्त गणनाओं में पंचांग भेद होने पर तिथियों/योगों में परिवर्तन संभव है।)
 
- ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
आप नहीं जान‍ते होंगे कुत्ते से जुड़े ये 8 शकुन-अपशकुन, जानिए खास बातें...