• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2016
  4. Capricorn 2016 Horoscope

मकर राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016

मकर राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016 - Capricorn 2016 Horoscope
इस वर्ष राहु और केतु के कारण आर्थिक स्तर पर नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची पर काबू रखना चाहिए। इस समय बचाए गए पैसे आने वाले समय में आपको आर्थिक नुकसान से बचा सकते हैं।


 

पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें, यहां तक कि परिजनों और सगे-संबंधियों से भी पैसों का लेन-देन पूरी तरह से जांच-परखकर करें। व्यापारी वर्ग के लिए अचानक धनलाभ व पैतृक संपत्ति या लॉटरी आदि के भी योग बने हुए हैं।
 
कैसी रहेगी सेहत : यह वर्ष मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। इस वर्ष सेहत के प्रति अधिक चिंता नहीं होगी। मौसम के बदलने और गलत खानपान के कारण कुछ छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचें। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक करें। 
 
कैसा रहेगा परिवार का हाल : इस वर्ष राशि के जातकों की पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के कुछ सदस्यों से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उत्तरार्द्ध में नवविवाहित दंपति को संतान जन्म के सुख की प्राप्ति का शुभ योग प्रबल है। उत्तरार्द्ध में नवम स्थान का गुरु धार्मिक तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगा। 
 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन, अगले पन्ने पर...
 

 

 


कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन : नए प्रेम-प्रसंगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। पुराने प्रेम-संबंधों के लिए यह वर्ष अच्छा होगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियां और शुरुआत होगी। उत्तरार्द्ध में नवविवाहित दंपति को संतान जन्म के सुख की प्राप्ति का शुभ योग प्रबल है। 
 
कैसी रहेगी पढ़ाई और करियर : यह वर्ष मकर राशि के छात्रों के शुभ साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने का प्रबल योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। उत्तरार्द्ध में शिक्षा प्राप्ति के व्यवधान अवश्य ही कम होंगे व भाग्य साथ देगा। 
 
अगले पन्ने पर मकर राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय... 
 
 

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय : 


 


माता-पिता, गुरु, साधु, संन्यासी और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें। मंदिर या धार्मिक स्थानों पर केला या बेसन के लड्डू वितरण करें। प्रत्येक दिन सूर्य को अर्घ्य दें।