• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By - डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
Last Updated : मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (18:18 IST)

7 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

दैनिक राशिफल
मेष- आप कामकाज को गंभीरता से लेना पर अपने मुनाफे को बढ़ा देंगे। लेकिन हां, खर्च ज्यादा होगा। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए।

विशेष- लौकी का सेवन करें।

FILE
वृषभ- घर-परिवार में काफी तनावपूर्ण परिस्थितियां रहेंगी। कितनी भी कोशिश के उपरांत भविष्य में करियर संबंधी योजनाओं की प्रगति नहीं होगी।

विशेष- काजू का सेवन करें।

FILE
मिथुन- आप समय-समय पर वातजनित तथा पित्तजनित रोगों से कष्ट प्राप्त करेंगे। आप वातजनित या बुखार आदि से शारीरिक कष्ट को प्राप्त करेंगे। धनहानि हो सकती है।

विशेष- बादाम का सेवन करें।
FILE
कर्क- आपको परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। हाथ में आया पैसा जा सकता है। आवागमन में सावधानी जरूरी है।

विशेष- तिल्ली का सेवन करें।
FILE
सिंह- स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग करें अन्यथा अस्वस्थता महसूस करेंगे। परिश्रम करने से ही हालात सुधरेंगे। आप धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

विशेष- उड़द का सेवन करें।
FILE
कन्या- नवीन कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षे‍त्र में सुधार आएगा।

विशेष- जामुन का सेवन करें।
FILE
तुला- आप जो भी परिश्रम-पुरुषार्थ करेंगे उसका लाभ मिलने के सुयोग बन रहे हैं। भौतिक सुख-साधन प्राप्त होंगे और साथ ही आपकी जवाबदारी अधिक बढ़ेगी।

विशेष- काजू का सेवन करें।
FILE
वृश्चिक- आपकी सारी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी और संबंध यथावत बने रहेंगे। मानसिक तनाव समय-समय पर आता रहेगा।

विशेष- बादाम का सेवन करें।
FILE
धनु- नौकरीपेशा वर्ग के लिए पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलने की संभावना बनी रह सकती है। इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा।

विशेष- लौकी का सेवन करें।
FILE
मकर- किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। वाहन बहुत ही संभलकर चलाएं। बाहर की यात्रा जहां तक हो सके, टाल दें। चोरी का भय है।

विशेष- तिल्ली का सेवन करें।
FILE
कुंभ- अचानक लंबी दूरी की यात्रा तथा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में किसी के विवाह के योग बनेंगे‍ जिससे खुशी का वातावरण बनेगा।

विशेष- उड़द का सेवन करें।
FILE
मीन- किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आप कहीं बाहर पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

विशेष- जामुन का सेवन करें।