3 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- यह अच्छा दौर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। जनसंपर्क बढ़ेगा जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।विशेष- अनार का सेवन करें।
वृषभ- धन का प्रवाह वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपकी उम्मीदें, आशाएं पूर्ण होंगी। समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।विशेष- सेबफल का सेवन करें।
मिथुन- प्रेमी-प्रेमिका आपस में मिलकर बाहर घूमने जाने या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। दिन मौज-मस्ती व खाने-पीने में निकल जाएगा। माहौल खुशनुमा बनेगा।विशेष- गाजर का सेवन करें।
कर्क- धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इष्ट मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता पक्ष की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।विशेष- टमाटर का सेवन करें।
सिंह- घरेलू व पारिवारिक स्थितियां बिलकुल ही विपरीत रहेंगी। काफी खर्चों की संभावना है। किसी घनिष्ठ मित्र या आपको रोग हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी।विशेष- तरबूज का सेवन करें।
कन्या- आप पढ़ाई, अध्ययन, अध्यापन, शोध व अनुसंधान में व्यस्त रहेंगे। आप धीमे-धीमे जो बुरा वक्त गुजरा है, उसके सदमे से बाहर आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।विशेष- शलजम का सेवन करें।
तुला- विपरीत परिस्थितियों पर भी आप अपने पुरुषार्थ से विजय प्राप्त कर सकेंगे। धैर्य से कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय में काफी मुश्किलें आ सकती हैं।विशेष- तरबूज का सेवन करें।
वृश्चिक- आप ज्यादा लालच न करें। पारिवारिक वाद-विवाद तथा क्लेश भी हो सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। नौकरी वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। विशेष- सेबफल का सेवन करें।
धनु- आपको थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं, परंतु घबराने जैसी स्थिति नहीं होगी। उत्साह से कार्य करेंगे तो विपरीत परिस्थितियों में भी सफल होंगे।विशेष- टमाटर का सेवन करें।
मकर- मन मुताबिक सफलता मिलने से आप हर्ष का अनुभव कर सकेंगे। अचानक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे।विशेष- गाजर का सेवन करें।
कुंभ- आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। आपके प्रयत्न सफल होते दिखाई देंगे। नए आवास की इच्छा पूर्ण होने की संभावना रहेगी। खर्च बढ़ेगा। विशेष- तरबूज का सेवन करें।
मीन- अचानक लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग की विशेष कृपा प्राप्त होगी। थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं, परंतु घबराएं नहीं।विशेष- अनार का सेवन करें।