• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 23 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

23 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल

23 सितंबर भविष्यफल
WD
FILE

मेष- पारिवारिक सुख-शां‍ति एवं समृद्धि के लिए यह समय अच्‍छा रहेगा। इस समय परिवार में सुख एवं शांति का वातावरण रहेगा।

विशेष- घी का सेवन करें।


FILE
वृषभ- आप कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। जो भी योजनाएं बनाएंगे, वे तात्कालिक जरूरतों की नहीं, बल्कि दूरगामी प्रभाव वाली होंगी।

विशेष- दूध का सेवन करें।


WD
FILE
मिथुन- आप बच्चों के प्रति सजग रहेंगे तथा लंबित मामलों को निपटाएंगे। आप अपना सारा समय संबंधियों और परिवार के साथ गुजारेंगे।

विशेष- दही का सेवन करें।


WD
FILE
कर्क- आपको पहले की अपेक्षा करियर योजनाओं, आशाओं को लेकर सुरक्षा का भाव पैदा होगा। आपकी कमजोरी आपकी परेशानी का कारण बनेगी।

विशेष- छाछ का सेवन करें।


WD
FILE
सिंह- पहले की अपेक्षा स्थिति काफी बदल जाएगी। रुके कार्य पूरे हो जाएंगे। माता-पिता व बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह प्राप्त होगा।

विशेष- पनीर का सेवन करें।


WD
FILE
कन्या- कर‍ियर की बेहतरी के लिए आप भरसक प्रयास व परिश्रम करेंगे। कला व संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके घर पर मेहमानों व रिश्तेदारों का आगमन होगा।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।


WD
FILE
तुला- आप मौज-मस्ती, हास-‍परिहास व मनोरंजन के मूड में रहेंगे। बढ़े हुए खर्च पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। किसी प्रियजन के खोने की संभावना है।

विशेष- घी का सेवन करें।


WD
FILE
वृश्चिक- कामकाज व व्यापार में स्‍थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। करियर व नौकरी के लिहाज से भी समय जोरदार है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

विशेष- पनीर का सेवन करें।


WD
FILE
धनु- किसी से लड़ाई-झगड़ा व कलह होने की संभावना है। शत्रु व विरोधी आपके विरुद्ध षड्‍यं‍त्र रच सकते हैं। आपके घर मेहमानों व रिश्तेदारों का आगमन होगा।

विशेष- छाछ का सेवन करें।


WD
FILE
मकर- आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेंगे। जमीन-जायदाद, वसीयत, कोर्ट-केस से जुड़े मामलों में स्‍थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। सभी कार्य बनेंगे।

विशेष- दूध का सेवन करें।


WD
FILE
कुंभ- आप किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। प्रेम व रोमांस में सफलता मिलेगी। धन-संबंधी मामलों में आप कोई खतरा नहीं उठाएंगे। अचानक धन का लाभ होगा।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।


WD
FILE
मीन- बड़े-बड़े अफसर व अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आप अपने रहन-सहन तथा खान-पान में महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे। आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी।

विशेष- दही का सेवन करें।