11 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा होगा आज का दिन आपके लिए
मेष- वास्तविकता को महत्व देना होगा। व्यापारिक अनुबंध पक्ष में होंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। वाहन सुख मिलेगा। कामकाज तय होगा। निजी हित आसानी से तय होगा। संतान की चिंता का समाधान होगा। वैचारिक दक्षता से सभी कार्य सहज हो जाएंगे। प्रतिष्ठा प्राप्ति का प्रबल संयोग हैं। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ बढ़ेगा। विशिष्टजन से भेंट होगी। सत्कार्यों में खर्च होगा। आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र सहयोग करेंगे। वृषभ- स्वयं की मेहनत, परिश्रम का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। व्यापार, रोजगार के काम से यात्रा संभव है। धैर्य एवं संयम से फैसले लें। मानसिक तनाव रहेगा। बाहरी सहयोग नहीं मिल पाएगा। अपनों से विरोध उभरेगा। भावना प्रबल सुख भोग कारक है। आनंद की प्राप्ति होगी। मितव्ययी बनें। लाभ होगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है। मन रचनात्मक कार्यों को करने में लगेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। किया गया प्रयास सार्थक सफल होगा। मिथुन- पारिवारिक समस्या का हल निकलेगा। भागीदारी में आपका महत्व बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। रुका पैसा मिलेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। लाभ मिलने के आसार हैं। आशानुकूल काम बना लेंगे। कारोबारी नीति को सम्मान मिलेगा। व्यर्थ चिंता न करें। सद्भभावना के अनंत अवसर हैं। गुरुजनों के आशीर्वाद से लाभ होगा। स्वास्थ्य की चिंता न करें। कार्य युक्ति से बना लेंगे एवं धन लाभ की खुशी होगी। यात्रा करेंगे जो कि लाभदायक होगी। आर्थिक कार्यों में यथेष्ट सावधानी रखें। मन में विशेष हर्ष होगा। आनंददायक कार्यों का आरंभ होगा। पदोन्नति होने के योग हैं। कर्क- अनसोचे कामों में हाथ डालने से हानि हो सकती है। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने में कठिनाई होगी। लेन-देन संबंधी चिंता रहेगी। जीवनसाथी से संबल मिलेगा। परिश्रम पूरा होगा। बराबर लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। रोजमर्रा का काम बना लेंगे। माता-पिता की कृपा प्राप्त करें। विचारपूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। समय आनंद संग बीतेगा। निकट की यात्रा सपरिवार करें। शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक निकटता आएगी। किसी नजदीकी सहयोगी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सिंह- व्यापार-व्यवसाय में अवसर मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में अपने प्रभाव का उपयोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिल जाएगा। बिखरा काम समेट लेंगे। आगे की योजना तय होगी। यात्रा कार्यक्रम बनेगा। मित्र मिलन एवं देवदर्शन होगा। सफलता मिलेगी। धैर्य रखें, मनोकामना पूर्ण होगी। प्रियजनों से मन मुटाव हो सकता है। धन सम्मान यश कीर्ति प्राप्त होगी। अचानक जिम्मेदारी आ सकती है। पुराना पैसा मिलेगा। मित्र मिलन होगा। यश व सम्मान मिलेगा। कन्या- कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामले निपटने के आसार हैं। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। बोलचाल पर संयम आवश्यक है। अर्थ पक्ष कमजोर रहेगा। अनर्गल विवाद उभर सकता है। योजना से हटकर व्यय होगा। गणपति आराधना से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा एवं कार्य बाधाओं के बावजूद बन जाएंगे। अस्वस्थ हो सकते हैं। व्यर्थ की समस्या का सामना होगा। सहयोग में कमी होगी। नई मित्रता उपयोगी रहेगी। महत्वपूर्ण काम बनेगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा।
तुला- दूसरों की मदद करके आत्मिक सुख होगा। रोजगार के क्षेत्र में वांछित प्रगति होगी। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। अर्थ मजबूत रहेगा। संपन्नता रहेगी। आय के नए साधन उत्पन्न होंगे। जागरूकता अपेक्षित है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आजीविका की समस्या हल हो जाएगी। लाभ बढ़ेगा। आपसी तनाव से परेशानी होगी। समाचार उत्साहित कर देंगे। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वृश्चिक- कार्यकुशलता, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। अधिकतर कामों में सफलता मिलेगी। बुद्धि और धन का सदुपयोग होगा। जरूरी कागजात संभालकर रखें। शुभ लाभप्रद समाचार मिलेंगे। बाहरी मदद मिल जाएगी। महत्व का काम तय होगा। मिल-जुलकर कार्य करें। व्यापार में उन्नति के अवसर दिख रहे हैं। घर-परिवार में तनावयुक्त वातावरण हो सकता है। मातृपक्ष से कष्ट होगा। किसी कामना की पूर्ति होगी। लेन-देन में यथेष्ट सावधानी रखें। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। पराक्रम बढे़गा। धार्मिक आयोजन होगा। धनु- साझेदारी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संबंध घनिष्ठ बनेंगे। आमदनी में इजाफा होगा। दूसरों की आलोचना न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। कारोबारी काम में रूचि का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। सामाजिक सहकार रहेगा। कर्म करते रहें। सत्कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों की प्राप्ति होगी। दायित्वों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। यश व पराक्रम बढे़गा। मकर- अवसर हाथ से निकलने न दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। घरेलू समस्या पर ध्यान दें। मेल-मिलाप का अभाव रहेगा। परस्पर खींचतान का माहौल रहेगा। बनते काम में बाधा उभरेगी। ज्ञान दान सर्वश्रेष्ठ है। अध्ययन मनन एवं चिंतन से आपको लाभ मिलेगा। वाणी व्यवहार से लाभ मिलेगा। समय आनंद में बीतेगा। सुखद यात्रा हो सकती है। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से मतभेदों में वृद्धि होगी। अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। लापरवाही न करना हितकर रहेगा। कुंभ- व्यापार सामान्य चलेगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम-रोमांस में निकटता रहेगी। साझा भाव रहेगा। सफलता के अत्यंत निकट हैं। मन लगाकर सत्कर्म करते रहें। लाभ होगा। व्यापारिक उन्नति होगी एवं प्रयासों का परिणाम मिलने के आसार दृष्टिगोचर होने लगेंगे। शासकीय कार्यों की पूर्ति होगी। जीवन यापन अच्छी तरह चलेगा। अनावश्यक कार्य टालें। संयम एवं साहस रखें। कार्म पूर्ण होगा। अधिक विश्वास से धोखा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। सायंकाल में पारिवारिक अशांति, मतभेद से मनोबल कमजोर होगा। मीन- लाभकारी योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। जमीन-जायदाद का विस्तार होगा। विवादित मामले सुलझा लेंगे। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। भ्रमण एवं मनोरंजन में मन लगेगा। यात्राओं की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के साधनों से बचें। निवेश न करें। दिन प्रतिकूल है। दूर की यात्रा में सावधानी रखें। जीवनसाथी एवं संतान सुख मिलेगा। व्यर्थ की उलझनों से बचने का प्रयास करें। लाभ होगा।